तंत्र-मंत्र के चक्कर में पहले 10 साल की बच्ची को जलाया, फिर तांत्रिक ने कर ली ख़ुदकुशी

जयपुर: सख्त कानून और बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के नारों के बीच देश में लड़कियों और महिलाओं के साथ अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले से सामने आया है. यहां एक तांत्रिक ने तंत्र विद्या के चलते पहले तो 10 वर्ष की मासूम बच्ची को जलाया और फिर खुद आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

घटना सीमावर्ती बाखासर थाना क्षेत्र की है. घटना को अंजाम देने वाला पाकिस्तानी शरणार्थी  है. जिसका नाम राम भील है. मामले की सूचना   मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए, क्योंकि, तांत्रिक ने एक समाधि अपने घर के अंदर बना रखी थी. साथ ही उसके घर से तंत्र विद्या की सामग्री भी बरामद हुई है. मामले की जांच में जुटी पुलिस को पता चला की तांत्रिक विगत दो वर्षों से गांव में रह रहा था.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ऐसा ही चौंका देने वाला मामला सामना आया था. यहां कब्र खोदकर एक चार साल के बच्चे की लाश को निकाल लिया गया था. ये घटना भी तंत्र मंत्र से जोड़कर देखी जा रही थी. बच्चे की मौत बीमारी की वजह से हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *