पहले माँ ने अधेड़ से कराइ नाबालिग बेटी की शादी, फिर पति ने जिस्मफरोशी में उतारा

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की नाबालिग को उसकी मां और सौतेले बाप ने अधेड़ के हाथों शादी करने के बहाने बेच दिया। राजस्थान में पीड़िता के साथ जब बुरा बर्ताव किया जाने लगा तो वह किसी तरह वापस गांव पहुंची। उसने जब वह दोबारा ससुराल जाने से इंकार कर दिया तो उसके मां-बाप ने उसे कमरे में तीन दिन तक कैद रखा। खिड़की के रास्ते किसी तरह कूदकर लड़की शुक्रवार को भटहट पुलिस चौकी पहुंची। उसने पुलिस से मदद मांगी है।

बताया जा रहा है लड़की की मां मिठाई की एक दुकान पर नौकरी करती है। उसके कुल चार बच्‍चे हैं। कुछ दिनों पहले उसने गांव के एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। उस व्यक्ति की पहली पत्‍नी उसे छोड़ गई थी। महिला ने चार माह पूर्व अपनी दूसरे नंबर की 16 वर्षीय बेटी की शादी राजस्थान के लाडपुर के रहने वाले 45 वर्षीय के व्यक्ति के साथ करा दी। जब लड़की राजस्‍थान में अपनी ससुराल पहुंची तो दूसरे ही दिन उसे खेत में बाजरा काटने के काम पर लगा दिया गया। लड़की का आरोप है उससे दिन भर काम, शाम को जिस्मफरोशी कराइ जाती थी। परेशान होकर लड़की अपने मायके जाने को कहने लगी। किन्तु जब उसे घर नहीं भेजा गया तो एक दिन वह छत से कूद गई।

उसने ख़ुदकुशी करने की धमकी दी तब जाकर ससुराल वाले उसे मायके भेजने पर विवश हुए। अब उसका सौतेला बाप और मां उसे फिर से ससुराल भेजना चाहते हैं। जब उसने अपनी परेशानी बताकर जाने से इनकार किया तो उसे तीन दिन तक एक कमरे में कैद रखा गया। शुक्रवार की सुबह खिड़की के रास्ते भागकर वह भटहट पुलिस चौकी पहुंची और पूरी कहानी बताई। पुलिस ने लड़की को घर भेजा शिकायत लेकर आई लड़की को पुलिस ने वापस उसके घर पहुंचा दिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *