16 वर्षीय लड़की के साथ 4 दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार, चारों गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बालिका से बलात्कार करने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 4 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय बालिका से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने शेख रमजान उर्फ गग्गा, संदीप रजक और शिशु रजक (सभी की उम्र 20 वर्ष) को अरेस्ट किया है, वहीं इस मामले में 16 वर्षीय एक किशोर को भी हिरासत में लिया गया है।

तारबाहर थाना के थानेदार प्रदीप आर्य ने जानकारी देते हुए बताया है कि बालिका और आरोपी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आर्य ने बताया कि तक़रीबन एक हफ्ते पहले आरोपी शेख रमजान ने बालिका को फोन कर अपने पास बुलाया और बाइक से सैर कराने का झांसा देकर तारबाहर क्षेत्र के रेलवे के एक वीरान मकान में ले गया। वहां उसके तीन साथी पहले से ही मौजूद थे। अधिकारी ने बताया कि वहां सभी आरोपियों ने बालिका से सामूहिक बलात्कार किया।

इस दौरान एक आरोपी संदीप ने अपने मोबाइल से इस घटना का वीडियो भी उतार लिया। आर्य ने बताया कि इस घटना के कुछ दिनों के बाद बीते रविवार को रमजान ने बालिका को फोन कर बुलाया और उसका वीडियो दिखाकर उसे इंटरनेट पर डालने करने की धमकी दी। बाद में वह बालिका को एक बार फिर सुनसान मकान में ले गया और वहां पहले से मौजूद तीनों आरोपी और रमजान ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *