छत्तीसगढ़ मितानिन(आशा) कार्यकर्ता संगठन ने नियमितीकरण करने को लेकर राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम करने को लेकर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौपा

कांकेर : मितानिन(आशा)कार्यकर्ता संगठन ने नियमितीकरण करने को लेकर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौपा।मितानिन (आशा) योजना कर्मचारियों ने 15 वर्षों से सरकार की हर एक स्वास्थ्य योजनाएं,आपदाये
,महामारी, शासकीय कार्य कर्मचारियों ने किया हैं।टमितानिन संगठन अध्यक्ष लक्ष्मी निषाद, सचिव सेफाली मिस्त्री हम मितानिन (आशा) कार्रकर्ताओं से हमेशा शासन की प्रत्येक कार्य करते हैं।परंतु जैसे ही शासन द्वारा मितानिन (आशा) की तनमान प्रदय की सवाल उठती हैं।तब हमे वेतन नहीं प्रोत्साहन राशी के नाम से भुगतान किया जाता हैं।उस वक्त हमे स्वेच्छा सेवक का लेबल लगा दिया जाता हैं। योजनाओं के तहत स्वेच्छा सेवक का याद दिलाया जाता हैं पर कार्य करवाने का हुक्म सरकार देती हैं ।शासन- प्रशासन की यह योजना का लेबल लगाना वेतन मान नहीं देना नियमितीकरण नहीं करना गैर लोकतांत्रिक रवैया हैं।जिन कर्मचारियों से वर्षों से शासकीय स्वास्थ्य सेवा कार्य ले रहे हैं।जो ताउम्र शासकीय स्वस्थ्य सेवा कार्य करते आ रहे हैं। जिन्होंने पुरी जिन्दगी स्वास्थ्य सेवा में समार्पीत कर दिया है।जीवन की तमाम ख्वाहिश को शासकीय आदेश की पालन कर कागजो के तले दफना दिया हैं। हमने अवाम की आम जनताओं की स्वास्थ्य सेवा की हैं। उनकी कर्म निष्ठा को सरकार द्वारा बेदर्दी एवं बेरहमी से 15 वर्षों तक स्वेच्छा सेवक की शब्दों की जाल में नियमितीकरण की मुद्दे को रौंदते रहे हैं।इस प्रकार की नियमितीकरण की विशमता को दुर किया जाये ।हमारी भविष्य एवं परिवारों की जीन्दगी संवारे।हमारी कठिन परिस्थितियों के साथ आर्थिक हृदय विदारक असहनीय दर्द को महसूस करें। सरकार को समुचित कदम उठाए की मंग किया हैं। मितानिन कार्यकर्ता (आशा)को नियमितीकरण करने का राज्य सरकार द्वारा चुनावी वादा किया गया था कि अनियमित कर्मचारियों को नियमितीकरण करेंगे। उस वादा को पुरा करने की बात को याद दिलाया हैं ।मितानिन (आशा) कार्यकर्ताओं को नियमितीकरण किया जाए एवं शासकीय कर्मचारी घोषित करें।प्रोत्साहन राशि फर्मेट आधार की फर्मूला बन्द किया जाए। और एकमुस्त 21000/- प्रति माह भुगतान किया जाए।प्रधानमंत्री द्वारा अक्टूबर 2018 में ऑनलाइन घोषित किया गया था कि मितानिन कार्यकर्ता (आशा) कि प्रोत्साहन राशि दोगुनी किया जाये। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की राशी जिसकी प्रीमियम स्वयं प्रधानमंत्री ने भारत सरकार द्वारा जमा करने की घोषणा किया था। उस की लाभ नबम्बर 2018 के बाद की मृतक परिवारों को 2लाख+2 लाख कुल 4 लाख की राशि तत्काल भुगतान किया जाए।कोयलीबेड़ा ब्लॉक मे या राज्य मे किसी भी मितानिन की 2017, 2018, 2019, 2020 आदि या उससे पहले की किसी कारनवस से रुकी हुई वकाया प्रोत्साहन राशि तत्काल भुगतान किया जाए।प्रत्येक माह के 5 तारीख के भीतर प्रोत्साहन राशि भुगतान किया जाए।मौखिक आदेश के वजाए पत्राचार के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा कार्य हेतु मितानिनों को उनके नाम से पत्र जारी किया जाने का गुहार लगाया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *