कांकेर/पखांजुर :भारतीय स्टेट बैंक द्वारा “राष्ट्रीय लोक अदालत” कार्यक्रम के तहत पखांजुर में “ऋण समाधान योजना” कैम्प का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ताओं को बकाया ऋण अदा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया । उपभोक्ताओं को ऋण में विशेष छूट एवं पुनः ऋण की सुविधा देकर बैंक से जोड़ने का प्रयास भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किया गया । एसबीआई द्वारा आयोजित इस ऋण छूट कार्यक्रम का लाभ लेने बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुँचे । भारतीय स्टेट बैंक के छत्तीसगढ़ उप-महाप्रबंधक परविंदर भारती ने कहा कि यह योजना छोटे-बड़े सभी उपभोक्ताओं के लिए बेहद लाभकारी हैं और इस योजना के द्वारा हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक ऋणदेय में सहूलियत पहुंचाना हैं। इस योजना के माध्यम से कांकेर संभाग के 400 उपभोक्ताओं ने 1 करोड़ 11 लाख का ऋण चुकाया हैं। एसबीआई द्वारा यह योजना 31 जनवरी 2021 तक चलाया जाना हैं एवं 15 मार्च तक बैंक द्वारा गाँव-गाँव जाकर “ऋण समाधान योजना” कैम्प लगाया जाना है जिससे उपभोक्ता आसानी से अपना ऋण जमा कर सके । एसबीआई द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम से उपभोक्ताओं में खासा उत्साह एवं खुशी देखी जा रही हैं । इस अवसर पर बैंक द्वारा उपभोक्ताओं को निःशुल्क मास्क भी वितरित किया गया ।
पखांजुर में “SBI ऋण समाधान योजना” कैम्प का आयोजन किया गया
