रायपुर : वर्चुअल मैराथन में सहभागी बनने गृह मंत्री ने प्रदेशवासियों से की अपील

रायपुर, 12 दिसम्बर 2020

छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर 13 दिसम्बर को वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया गया है। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों से वर्चुअल मैराथन में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार के 17 दिसम्बर को दो वर्ष पूरे हो रहे है। दो वर्ष की उपलब्धियों को बताने रन विथ छत्तीसगढ़ का आयोजन किया गया है। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 13 दिसम्बर को सवेरे 6 बजे से 11 बजे तक दौड़ने के लिए प्रदेशवासियों से आग्रह किया है। इसका आयोजन राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *