रायपुर : ऊर्जा संरक्षण सेल्फी ई-प्रतियोगिता : 14 से 20 दिसम्बर तक पोस्ट कर सकते है सेल्फी

प्रथम श्रेष्ठ पोस्ट करने वाले 200 प्रतिभागियों को मिलेगा 500 रूपए पुरस्कार

रायपुर, 12 दिसम्बर 2020

राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग से सम्बद्ध छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा ऊर्जा संरक्षण के प्रति अपने महत्वपूर्ण योगदान को प्रदर्शित करने के लिए 14 से 20 दिसम्बर तक सेल्फी ई-प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम श्रेष्ठ पोस्ट करने वाले 200 प्रतिभागियों को 500 रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के निवासी फेसबुक यूजर्स अपना रजिस्ट्रेशन 20 दिसम्बर तक करा सकते हैं। रजिस्टर्ड प्रतिभागी ही इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं है। प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तों के अनुसार पोस्ट किए गए एन्ट्री ही मान्य होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए क्रेडा के फेसबुक पेज Chhattisgarh State Renewable Energy Development Agency (CREDA) पर दिए गए  Energy Conservation Selfie Contest-2020 लिंक पर क्लिक कर अपना विवरण अंकित करना होगा। क्रेडा के फेसबुक पेज का लिंक https://www.facebook.com/credaonfb/  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *