थकान की वजह से सेक्स नहीं करना बहाना ठीक वैसा ही है जैसा खाना खाने के बाद मिठाई खाने के लिए भी पेट में जगह न होना। भले ही आपका पूरी शरीर थकान से चूर हो लेकिन सेक्स करना मुश्किल नहीं है। उलट सेक्स से दिनभर की थकान से आपको राहत महसूस होती है। इसीलिए अगर आप थके हैं और आपकी पार्टनर का सेक्स का मूड है तो आपको भी उनका साथ देना चाहिए। ये रहे तरीके थके हुए होने के बाद भी सेक्स करने की टिप्स
बबल बाथ- दिनभर की थकान के बाद एक ही बाथटब में बैठे आप दोनों बबल बाथ ले रहे हैं। है ना मज़ेदार आइडिया। बुलबुले के साथ खेलते, एक-दूसरे को छेड़ने का अपना ही मज़ा है। बाथ टब में गर्म पानी जहां आपको राहत देगा वहीं आप एक-दूसरे का स्पर्श और नज़दीकियां भी महसूस करेंगे। उसके बाद कौन कम्बख़्त सेक्स नहीं करना चाहेगा
मसाज- एक पार्टनर थककर चूर है तो दूसरा उसे मसाज दे सकता है। अपने पार्टनर की मदद और उसे राहत देने के इरादे से ही मालिश शुरु करें, और जब उसे थोड़ा आराम महसूस हो तो शरारतें शुरु कीजिए। आपको पता भी नहीं चलेगा और आपकी पार्टनर सेक्स के मूड में आ जाएगी। यह रहा
कडलिंग और स्पूनिंग– अगर आप सोच रहे हैं कि आपका पार्टनर जो थका हुआ है उसे सेक्स के लिए कैसे तैयार करुं, तो कडलिंग और स्पूनिंग ट्राई करें। उसे लेटे रहने दीजिए, और पीछे से उनके क़रीब आएं, बालों में हाथ फिराएं, गर्दन, कानों के पास और हाथों पर हल्के से किस करें। धीरज़ रखें और रफ सेक्स की कोशिश न करें।
ड्राई सेक्स– वेट सेक्स या साधारण इंटरकोर्स में अधिक शक्ति की ज़रूरत होती है। लेकिन अगर आप दोनों थके हुए होने के बाद भी सेक्स के मूड में हैं तो ड्राई सेक्स ट्राई करें। इसमें न तो आप दोनों को पूरे कपड़े उतारने पड़ते हैं और आप दोनों को इंटरकोर्स या मास्टरबेशन जैसी ही खुशी भी मिलती है। आप मसाज, कडलिंग के साथ फोरप्ले की शुरुआत कर सकते हैं।
