गोठान समिति के अध्यक्ष ने 7 ट्रैक्टर पैरादान किया, लोगों को भी गोठान में पैरादान करने प्रेरित किया

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला क्षेत्र के कोनारगढ़ गांव के गोठान समिति के अध्यक्ष ठाकुर नवल सिंह ने ‘पैरादान दिवस’ के मौके पर 7 ट्रैक्टर पैरादान किया. साथ ही, लोगों को भी गोठान में पैरादान करने प्रेरित किया गया. 
पैरादान दिवस के मौके पर ठाकुर नवल सिंह ने कहा कि छग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार, किसानों के आर्थिक विकास के लिए चौतरफ़ा काम कर रही है. किसानों में पिछले 2 साल में खुशहाली बढ़ी है. किसानों के हित संवर्धन के लिए कांग्रेस सरकार लगातार नई योजनाएं चला रही है. न्याय योजना इसकी बड़ी मिसाल है, जिसके बाद से कांग्रेस की सरकार ने किसानों को बोनस की राशि दी है. बोनस की चौथी क़िस्त भी सीएम ने जल्द देने की बात कही है, यह किसानों के लिए बड़ी खुशी की बात है. 
यहां उन्होंने कहा कि गोठान के बेहतर संचालन के लिए लोग भी आगे आ रहे हैं और पैरादान कर गौसेवा के कार्य में अपना हाथ बंटा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *