रन विथ छत्तीसगढ़ : डीजीपी डीएम अवस्थी ने वर्चुअल मैराथन में हिस्सा लिया

रायपुर । डीजीपी  डीएम अवस्थी ने आज वर्चुअल मैराथन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के आह्वान पर आज छत्तीसगढ़ के नागरिक बड़ी संख्या में वर्चुअल मैराथन में हिस्सा ले रहे हैं, इससे निश्चित ही लोगों में अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आएगी।

छत्तीसगढ़ शासन की प्रथम वर्चुअल मैराथन में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । विकास उपाध्याय ने आज सुबह 6 बजे वर्चुअल मैराथन में सहभागिता प्रदर्शित करते हुए दौड़ लगाई।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर आज वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले इस वर्चुअल मैराथन दौड़ को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है और तकरीबन 70 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य सरकार के मंत्री, संसदीय सचिव, विधायक सहित छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से लोग इस वर्चुअल मैराथन में भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वर्चुअल मैराथन में भाग लेने की अपील की है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने भी प्रदेशवासियों से वर्चुअल मैराथन में भाग लेकर इसे अविस्मरणीय बनाने की अपील की है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस वर्चुअल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी कहीं भी समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे। प्रतिभागी घर, उद्यान, मैदान, सड़क या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौडेंगे और दौडते हुए कुछ सेकेण्ड का वीडियो अथवा फोटो 13 दिसम्बर को सबेरे 6 बजे से 11 बजे तक हैशटैग #runwithchhattisgarh के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड कर सकेंगे। वर्चुअल मैराथन में प्रदेशवासियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट http://www.sportsyw.cg.gov.in एवं http://jansamprak.cg.gov.in और http://dprcg.gov.in पद के रजिस्ट्रेशन लिंक में वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकृत लोगो एवं स्लोगन की तस्वीर भी ऑनलाइन उपलब्ध है। वर्चुअल मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागी प्रिंटआउट निकालकर अपने सफेद रंग की टी-शर्ट पर चिपकाकर दौड़ते हुए वीडियो और फोटो लेकर हैशटैग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *