आज से ही शुरू कर दें लहसुन की चाय का सेवन, जानें बनाने की विधि और फायदे

नई दिल्ली: भारतीय खानों में लहसुन का काफी उपयोग किया जाता है. लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है. सहसुन का इस्तेमाल लोग खई तरीकों से करते हैं. यह शरीर को गर्मी देता है. बुजुर्गों के लिए लहसुन काफी फायदेमंद साबित होता है. आयुर्वेद में भी रहसुन के कई फायदे बताए गए हैं. यूं तो लहसुन का खाने में लड़का लगाया जाता है लेकिन क्या कभी आपने लहसुन की चाय पी है? लहसुन की चाय सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. आइए जानते हरैं इसे बनाने की विधि और और इसके फायदों के बारे में-

कैसे बनाएं लहसुन की चाय

इसके लिए सबसे पहले लहसुन की कुछ कलियां छील लें. एक बर्तन में 3 कप पानी लें और इसे उबलने दें. अब इस पानी में लहसुन को काट कर डालें. इसे कुछ मिनट तक उबलने दें. इसे गैस से निकाल लें और इसमें कुछ बूंदे शहद और नींबू की डालें. आपकी गार्लिक टी तैयार है

लहसुन की चाय के फायदे (Garlic Tea Benefits)

– लहसुन की चाय को खाली पेट पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है. इसके अलावा यह पाचन के लिए काफी फायदेमंद होती है.

– शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ लहसुन की चाय पीने से बाहर निकल जाते हैं.

– कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए लहसुन की चाय काफी फायदेमंद होती है. स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद करती है.

– यह शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को बराबर रखने में मदद करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *