आज भी कुछ लोग बालों को कलर करने के लिए मेहंदी पर ही भरोसा करते हैं। मार्केट में बालों को कलर करने के लिए मिलने वाले तरह तरह के प्रोडक्ट में कैमिकल पाया जाता है। जो कि बालों के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक होता है। वहीं मेहंदी बालों को मनचाहा रंग भी देती है और इसके साथ साथ बालों को पोषण भी देती है। वहीं बालों को कलर करने के लिए कई सेलिब्रिटी भी मेहंदी पर भरोसा करते हैं। जिनमें दीपिका कक्कड़ भी शामिल है। हाल ही में उन्होंने मेहंदी भिगोने का तरीका भी शेयर किया है। जिसे आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं दीपिका द्वारा बताया गया मेहंदी भिगोने का तरीका। आपको बता दें कि मेहंदी लगाने से एक दिन पहले हेयर ऑयल मसाज करें। इसके लिए आप कोई भी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों में गरम तेल लगाने से बाल मोटे और मजबूत होते हैं। बालों में तेल की मालिश करने के बाद आप बालों को दूसरे दिन धो लें और मेहंदी लगा लें।
मेहंदी भिगोने की सामग्री मेहंदी – 200 ग्राम रीठा पाउडर – 2 चम्मच शिकाकाई पाउडर – 3 चम्मच आंवला पाउडर – 3 चम्मच अंडे का पीला भाग – 3
कॉफी पाउडर – थोड़ा सा चाय पत्ती का पानी – जरूरतानुसार ऐसे भिगोएं मेहंदी – इसके लिए आप सबसे पहले एक बड़े से कांच के कटोरे में सभी सामग्रियों को एक साथ मिला लें। – अगर आपको बालों में बरगंडी कलर चाहिए, तो आप इसमें चाय के पानी में एक बीटरूट को काटकर इसमें अच्छी तरह से उबालकर मेहंदी में घोल लें। – इसके बाद जब मेहंदी अच्छी तरह से मिक्स हो जाए, तो इसे एक पूरा दिन ढक कर रख दें। कुछ समय बाद तैयार मेहंदी को बालों में लगाएं।
ऐसे भिगोएं मेहंदी – इसके लिए आप सबसे पहले एक बड़े से कांच के कटोरे में सभी सामग्रियों को एक साथ मिला लें। – अगर आपको बालों में बरगंडी कलर चाहिए, तो आप इसमें चाय के पानी में एक बीटरूट को काटकर इसमें अच्छी तरह से उबालकर मेहंदी में घोल लें। – इसके बाद जब मेहंदी अच्छी तरह से मिक्स हो जाए, तो इसे एक पूरा दिन ढक कर रख दें। कुछ समय बाद तैयार मेहंदी को बालों में लगाएं।
