उत्तर बस्तर कांकेर : भालू का शिकार तथा अंगो की अवैध तस्करी-आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया

उत्तर बस्तर कांकेर 13 दिसम्बर 2020

वनमण्डल कांकेर के परिक्षेत्र कांकेर अंतर्गत उप परिक्षेत्र पुसवाड़ा के पटौद परिसर के ग्राम बेवरती के खार में परसूराम पिता रतिराम के खेत में एक भालू के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त होने पर वन विभाग के अधिकारी द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर मौका निरीक्षण किया गया एवं परीक्षण उपरांत पंचनामा तैयार कर मृत भालू का पोस्टमार्डम कराया गया तथा परिसर रक्षक पटौद के द्वारा वन्यप्राणी भालू का अवैध शिकार तथा अंगो की अवैध तस्करी संबंधी अपराध के लिए पीओआर 12013ध्06 दिनांक 08.12.2020 दर्ज किया गया। अपराध विवेचना के दौरान परिक्षेत्र अधिकारी कांकेर के द्वारा घटना स्थल में खून लगे 02 नग लकड़ी के टुकड़े बरामद किये गये, जिसके आधार पर अचानकमार टाईगर रिजर्व के डॉग स्कावड की मदद से अपराधि महिला को पकड़ा गया। जिनके द्वारा उक्त भालू के मांस एवं नाखून काटकर लाना कबूल किया गया। वन मण्डलाधिकारी कांकेर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी महिला को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *