सरपंच के पति सहित पांच लोगों ने किया महिला संग सामूहिक दुष्कर्म

मंदसौर: हाल ही में अपराध का एक मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर से सामने आया है। यहाँ पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से संबंध रखने वाले गांव कुंटा खेड़ी के सरपंच के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दायर कर लिया है। इस मामले में यह आरोप है कि 40 दिन पहले इन पांच लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। वैसे इस समय किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है क्योंकि सभी फरार हैं।

बताया जा रहा है मंदसौर पुलिस का कहना है कि सामूहिक बलात्कार करीब 40 दिन पहले हुआ था। उस दौरान बीजेपी सरपंच के पति और मुख्य आरोपी दशरथ गुर्जर ने पीड़िता को मंदसौर बुलाया था। इस मामले में यह भी कहा जा रहा है कि पीड़िता के साथ गुर्जर और नाहरगढ़ क्षेत्र के चार अन्य लोगों द्वारा बलात्कार किया गया था और उसके बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर उसे भेज दिया गया। घर आकर पीड़िता ने अपने पति को गैंगरेप के बारे में बताया और फिर दशरथ गुर्जर के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया।

इस मामले में पुलिस का कहना है नाराज दशरथ गुर्जर, पीड़िता के घर पहुंचा और उसके पति पर हमला भी किया। इस दौरान गर्म धातु से पीड़िता के निजी अंगों पर भी हमला किया गया है। इस बारे में बात करते हुए नई अबादी पुलिस स्टेशन हाउस ऑफिसर पुष्पा चौहान ने कहा कि ‘पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है, जिनकी पहचान की गई है, लेकिन वे अभी फरार हैं।’ इसके अलावा पुलिस ने यह भी दावा किया है कि पीड़िता की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *