मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सरगुजा दौरा

करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा दौरे पर रहेंगे। वहीं आज विभिन्न विकास कार्यों का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। सीएम भूपेश अंबिकापुर में धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करेंगे। साथ ही मेंड्राकला में किसानों से चर्चा कर उनका हाल जानेंगे। इसके आलवा केशवपुर गांव में बने गोठान का मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे।

ब्रम्हपारा के इंग्लिश मीडियम स्कूल का आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे। इसके बाद साढ़े 12 बजे गोधन एम्पोरियम का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12: 45 बजे आमसभा में शामिल होंगे। यह आमसभा अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगा। जहां सीएम बघेल विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

इसके बाद सूरजपुर में आयोजित सभा को सीएम भूपेश संबोधित करेंगे। सीएम यहां भी कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम विभिन्न समाज के लोगों से चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *