डिप्टी कमान्डेंट शहीद, नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट की आये थे चपेट में…

रायपुर में चल रहा था इलाज…

आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आये डिप्टी कमान्डेंट विकास कुमार शहीद हो गए है। आईईडी की चपेट में आये डिप्टी कमान्डेंट को घायल अवस्था में सुकमा से रायपुर लाया गया था। इलाज के दौरान देर रात शहीद हो गया है।शहीद जवान यूपी के मुजफरनगर के रहने वाले थे।

दरसअल 13 दिसम्बर को कोबरा बटालियन 208 को किस्टाराम के ग्राम कांसाराम नाला के पास में आईईडी बम होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद कोबरा बटालियन की टीम मौके पर पहुंची और आईईडी डिफ्यूज कर रही थी। इस दौरान बम फट गया और ये हादसा हो गया। हादसे में कोबरा बटालियन के डिप्टी कमान्डेंट इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद उन्हें गंभीर अवस्था मे सुकमा से रायपुर लाया गया। यहां पर एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। रविवार की देर रात लगभग 1 बजे के आसपास वो शहीद हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *