रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल नाले से एक नवजात बच्ची का शव बरामद किया गया है। रविवार की दोपहर बच्ची के नाले में पड़े होने की खबर क्षेत्र के लोगों के बीच फैली। खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बच्ची को देखने लोगों की भीड़ जमा होने लगी। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है, जहां भाटागांव नाका चौक के नाले के पास से बच्ची का शव बरामद किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेने के बाद बच्ची के शरीर को बाहर निकाला गया। जांच में बच्ची मृत पाई गई अब उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में इस बात की जानकारी भी जुटा रही है कि क्या किसी महिला का प्रसव हुआ है।
राजधानी में मानवता शर्मसार….नाले में मिली नवजात बच्ची की लाश
