कोरोना के दैनिक मामलों में आई गिरावट, पिछले 24 घंटे में मिले 27071 नए मरीज

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 27,071 मामले सामने आए हैं जो रविवार की तुलना में कम हैं। रविवर को 30,254 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे। इस तरह देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98 लाख के पार हो गई है। वहीं, वायरस से उबरने वाले मरीजों की संख्या 93 लाख को पार कर गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27,071 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं, इस तरह कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 98,84,100 हो गई है। वहीं, इस दौरान 336 लोगों की मौत हुई है। इस तरह अब तक कुल 1,43,355 लोगों ने वायरस से संक्रमित होकर जान गंवाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *