राजधानी के बिगड़े रईसजादों ने ड्रग्स कल्चर को बना लिया है स्टेटस सिंबाल

रायपुर। नशे के कारोबार में शामिल मुख्य ड्रग पैडलरों की खोज अब भी पुलिस कर रही है। लेकिन वही दूसरी तरफ आए दिन खुलेआम नशे की पार्टियां हो रही है बावजूद इतने ड्रग पैडलरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मगर उसके बाद भी ये ड्रग्स पार्टी रुकने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी के रईसजादों का ड्रग्स कल्चर शहर में बहुत मशहूर हो गया है। और ड्रग पैडलर्स यहां कोकीन और ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहे है। तेलीबांधा स्थित वीआईपी रोड के सभी होटलों में नशे की पार्टी होती है जिसमें कोई रोक-टोक नहीं लग रहा है। पुलिस भी जब कार्रवाई करने जाती है तो छुटभैय्या नेताओं का संरक्षण पाकर नशा कराने वाले लोग अगले ही दिन जेल से छूट जाते है। वीआईपी रोड की सारी होटलें शराब, शबाब, कबाब के लिए जानी जाती है। शराब परोसने, पार्टी करने लोग इस इलाके में आते है, और रात भर अय्याशी की दुकाने गुलजार हो जाती है।

रायपुर में ड्रग्स कल्चर को फैलाने के पीछे ऐसे लोगों का हाथ है, जो पढ़ाई, बिजनेस या मौज-मस्ती के लिए मुंबई, पुणे या गोवा गए थे। वहां रहने के दौरान नाइट क्लब या बड़ी पार्टियों में शामिल होने के बाद उन्हें भी कोकीन, ब्राउन शुगर या अन्य महंगे मादक पदार्थों की लत लगी। बाद में रायपुर व बिलासपुर आने के बाद उनकी लत नहीं छूटी और इन्होंने खुद सेवन करने के साथ ही रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई में बेचना शुरू कर दिया। इसके लिए होटल-क्लबों और पार्टियों में शामिल होते थे और कोकीन की ब्रांडिंग करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *