रसूख और समाज सेवा के नाम पर नशा पार्टी………

रायपुर। राजधानी में ड्रग पार्टी अब आम हो गया है, ऐसा लग रहा है इन सब को बढ़ावा दे रहे हैं बिगड़े नवाब और बेरोजगार युवक-युवतियां। एक के पास पैसा अधिक है और दूसरे के पास कोई काम नहीं है। काम मिलने के लालच में बड़े होटल में हो रहे नशा पार्टी के कर्ताधर्ता के गिरफ्त में आ जाते हैं फिर इनका काम शुरू हो जाता है। यह भोले-भाले अन्य युवाओं को अपने जाल में फंसाते हैं और पार्टी के नाम पर इनको ये होटल तक ले जाते हैं रायपुर में अभी अभी देखा जा रहा है कि युवक-युवतियां खुलेआम शराब सिगरेट और गांजे का कश लगाते देखे जा सकते हैं। इस संबंध में होटल वालों का भी कहना है कि कुछ काम तो मार्केट में बने रहने के लिए भी करना पड़ता है। जो बाद में पार्टी का एक हिस्सा बन जाता है जिसके बिना पार्टी नहीं की जा सकती, चूंकि पार्टियों में बड़े रसूखदार होते हैं इसलिए उनकी डिमांड पर भी नशा परोसा जाता है, राजधानी में शनिवार-रविवार और छुट्टियों में अधिकांश होटलों में जो पार्टी का आयोजन हो रहे हैं या होने वाले हैं तथाकथित समाज सेवकों या सेविकाओं के व्दारा आयोजित किए जाते है। साथ ही वे वीआईपी रोड स्थित होटलों के मालिकों से अपनी नजदीकी या रिश्तदारी बताते है।

यहीं वजह है कि युवक-युवतियां इनके जाल में फंस जाते है। देखा गया है कि कोरोना काल में आई आर्थिक मंदी से रायपुर ही नहीं पूरा देश प्रभावित हुआ है तो यह होटल व्यवसाई कैसे अछूते रह सकते हैं इसी की भरपाई करने वे इस प्रकार की पार्टी करने तत्काल तैयार हो जाते हैं । क्योंकि वीआईपी रोड की होटलें बेस कीमती जमीन पर बनी है। ऐसी स्थिति में वहां खर्चा निकल पाना भी मुश्किल होता है। उन्हें इस प्रकार की पार्टी का आयोजन करने में कोई संकोच नहीं होता। अधिकतर होटल मालिकों ने शहर के युवाओं के जेब से पैसा निकालने का सुरक्षित और आधुनिक तरीका निकाला है नशा पार्टी। इस प्रकार की पार्टी के ऑर्गेनाइजर भी कोई कम नहीं होते वे भी किसी न किसी संस्था, समाज या राजनीतिक पार्टी से जुड़े होते है या जुड़े होने का फर्जी दावा कर वीआईपी रोड स्थित होटलों के मालिकों से संबंध बताने में कोई कोताही नहीं बरतते। उनके व्दारा इस तरह की पार्टी आयोजित करने से होटल वाले भी मुनाफा तो कमाते है उनके आड़ में आयोजक भी चांदी काट लेते हैं। अभी जितने भी आयोजक है वह किसी न किसी कंपनी का नाम लगाकर फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और गूगल में खुलेआम नशे की पार्टी का प्रचार करते हैं एवं लड़कियों एवं मॉडलों का फोटो लगाकर युवाओं को आकर्षित कर उन्हें दिग्भ्रमित करते हैं और अपने जाल में फंसा लेते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *