सूर्यग्रहण पर जानें राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव साथ ही किसको होगा धन लाभ

मेष राशि : सूर्यग्रहण आपकी राशि से 8वें स्थान पर लग रहा है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मासिक तनाव हावी रहने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता रहेगा। पिता के साथ चर्चा करते समय अपनी शब्दों का सही तरह से इस्तेमाल करें अन्यथा संबंधों कटुता आ सकती है।

वृष राशि : ग्रहण आपकी राशि से 7वें स्थान पर लग रहा है। इस दौरान दांपत्य जीवन में परेशानिया चलती रहेंगी, जिसके फलस्वरूप आपसी झगड़े की स्थिति भी देखी जा सकती है। घर-परिवार में तनाव पूर्ण स्थिति बन सकती है। पारिवारिक मुद्दों पर निराशा का सामना करना पड़ सकता है। अगर कोई पुरानी बीमारी है तो इसका सही से इलाज कराएं।

मिथुन राशि : सूर्यग्रहण आपकी राशि से 6वें स्थान पर लग रहा है। इस दौरान कार्यक्षेत्र पर घाटे की स्थिति या कहीं पैसा डूबने की स्थिति देखी जा सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी में किए गए व्यापार में संतुलन बनाकर रखें, तभी सफल हो पाएंगे।

कर्क राशि : ग्रहण आपकी राशि से 5वें स्थान पर लग रहा है। इस दौरान संतान के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, इससे धन कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे। निजी जीवन की समस्याओं को धैर्य के साथ सुलझाएंगे और सफल होंगे। स्वास्थ्य के मुद्दों पर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि : ग्रहण आपकी राशि से चौथे स्थान पर लग रहा है। इस दौरान कार्यक्षेत्र पर धन संबंधी हानि/घाटे की स्थिति देखी जा सकती है। रिश्तों में कुछ मनमुटाव की स्थिति आ सकती है, इसलिए इनको भावनात्मक तरीके से संभालें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें अन्यथा वित्तिय समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि : आज सूर्य ग्रहण आपकी राशि से तीसरे स्थान पर लग रहा है। इस दौरान कार्यक्षेत्र पर अधिक मेहनत करने के अनुसार ही फल मिलेंगे। पुराने अटके हुए कार्य सफल होंगे। कड़ी मेहनत और मजबूत प्रयास से ही कार्यक्षेत्र में सफल होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी भी तरह के संक्रमण से दूरी बनाकर रखें।

तुला राशि : आज सूर्य ग्रहण आपकी राशि से दूसरे स्थान पर लग रहा है। इस दौरान काम धंधा सामान्य रूप से चलता रहेगा और भाई-बहनों से संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। वित्तिय फैसले लेते समय जीवनसाथी की सलाह अवश्य ले लें। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए सही समय है। विदेश से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि : सूर्य ग्रहण आपकी राशि के लग्न भाव अर्थात पहले स्थान पर लग रहा है। इस दौरान धन संबंधी लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन मानसिक तनाव हावी रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। बजट पर ध्यान रखकर काम करें, अनावश्यक व्यय आर्थिक संतुलन को बिगाड़ सकते हैं।

धनु राशि : सूर्य ग्रहण आपकी राशि से 12वें स्थान पर लग रहा है। इस दौरान कार्यक्षेत्र पर धन की कमी का आभाव व मानसिक तनाव बना रहेगा। वित्तीय लेन देन में सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और शत्रुओं से संभलकर कार्य करें। माता-पिता की सलाह से बिजनस में विस्तार कर पाएंगे।

मकर राशि : सूर्य ग्रहण आपकी राशि से 11वें स्थान पर लग रहा है। इस दौरान काम धंधे में परेशानियों आती रहेंगी लेकिन साथ-साथ धन कमाने के अवसर भी मिलते रहेंगे। आर्थिक व्यय अधिक होगा, इससे मानसिक तनाव की स्थिति आ सकती है। पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान से विचार-विमर्श करें और फिर फैसला लें।

कुंभ राशि : सूर्य ग्रहण आपकी राशि से 10वें स्थान पर लग रहा है। इस दौरान कार्यक्षेत्र से संबंधित परेशानियां हावी रहेंगी लेकिन अधिकारियों की मदद से धन लाभ भी होगा। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। रिश्तेदारी में धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा संबंधों में गिरावट आ सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि : सूर्य ग्रहण आपकी राशि से 9वें स्थान पर लग रहा है। इस दौरान कार्यक्षेत्र पर धन कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर भी मिलेगा। पिता या परिवार के मुखिया को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी भी तरह के संक्रमण से दूरी बनाकर रखें। दिनचर्या और काम का माहौल अजीब सा लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *