लड़की को नशे का इंजेक्शन देकर 3 दिन तक करते रहे सामूहिक बलात्कार, समीर और मोनू गिरफ्तार

रांची: झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा का बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने समीर खान और मोनू खान नामक 2 युवकों को अरेस्ट किया है। इन दोनों युवकों ने बेहोशी की हालत में लड़की का 3 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया था। अब पुलिस ने इन्हें कस्टडी में लेकर पलामू की सेंट्रल जेल भेज दिया है और लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए मेदिनीकाय मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा मामला 10 दिसंबर का है। लड़की एक बर्थडे पार्टी में जाने के लिए दोपहर दो-तीन बजे अपने घर से निकली थी, किन्तु दोनों आरोपी उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए। जब काफी रात होने पर लड़की का कुछ पता नहीं चला, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। असफलता हाथ लगने पर पुलिस को सूचित किया गया और पूरे प्रकरण में केस दर्ज हुआ। 12 दिसंबर को लड़की किसी तरह आरोपितों की चंगुल से निकल बदहवास स्थिति में अपने घर पहुँची और उसकी हालत देख कर उसे फ़ौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। देर रात जब उपचार के बाद उसे होश आया तो उसने परिवार वालों को पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस में भी उसने अपना बयान रिकॉर्ड करवाया।

लड़की ने बताया कि शहर के सैयद टोली के निवासी समीर खान और लंबी गली निवासी मोनू हुसैन उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर अनुमंडल कार्यालय के पास कर्पूरी मैदान के एक छोर पर बन रहे सरकारी भवन में ले गए और वहाँ एक इंजेक्शन लगा कर उसका लगातार बलात्कार करते रहे। हुसैनाबाद थाना प्रभारी अजय कुमार ने इस मामले के बारे में कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपितों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करके उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है और रविवार को उन्हें न्यायिक हिरासक में जेल भी भेज दिया गया है। इससे पहले लड़की के पिता की शिकायत पर लड़की के लापता होने का केस दर्ज हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *