बृजमोहन अग्रवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस- कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को किसानों की सम्पन्नता के लिए लाया गया कानून बताया है. वहीं उन्होंने कानून के विरोध में किए जा रहे किसान आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस आंदोलन के पीछे ऐसे तत्व हैं, जिनको खेती किसानी से कोई मतलब नहीं है. आंदोलन में न केवल अर्बन नक्सली और टुकड़े-टुकड़े गैंग शामिल हैं, बल्कि आंदोलन को बढ़ावा दे रहे हैं. पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में कहा कि किसानों को मंच देने के लिए कृषि कानून लाया गया है एमएसपी को समाप्त करने की बात केंद्र सरकार ने कभी नहीं कही. उन्होंने कहा कि सरकार से बातचीत के बाद भी यह आंदोलन चलना समझ से बाहर है. दरअसल, आंदोलन ऐसे तत्व कर रहे हैं, जो देश में अराजकता पैदा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश में किसानों की तरक्की के लिए कृषि कानून लाई. किसानों को अधिकार सम्पन्न बनाने का काम मोदी सरकार ने किया है. तीनों विधेयकों के माध्यम से मंडी राज को समाप्त किया गया है. मोदी की सरकार ने एमएसपी में वृद्धि की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *