भारतीय सेना में सेवा देने का था सपना, तीन लोगों से तंग आकर 17 वर्षीय लड़की ने की ख़ुदकुशी

मुंबई: महाराष्ट्र के सोलापुर के पंढरपुर में तीन लोगों द्वारा लगातार परेशान किए जाने से तंग आकर 17 साल की एक किशोरी ने कथित रूप से फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सात दिसंबर की सुबह को लड़की अपने घर में फांसी के फंदे से लटकती हुई पाई गई।

अधिकारी का कहना है कि इंडियन आर्मी में सेवा देने का सपना पालने वाली इस किशोरी ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने तीनों लोगों के नाम लिये हैं। पंढरपुर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रशांत भास्मे ने कहा कि हमने तीनों आरोपियों को भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट के अनुसार, आरोपियों में एक ने उसका हाथ पकड़ा था और इस संबंध में किसी को न बताने की धमकी दी थी। अधिकारी ने बताया कि उसके तीन बाद लड़की ने आत्महत्या कर ली और उसके परिवारवालों को उसके एक नोटबुक में यह सुसाइड नोट मिला।

भास्मे ने कहा कि नोट में लड़की ने लिखा कि सैनिक की वर्दी पहनने और तिरंगे का बैज लगाने का उसका सपना पूरा नहीं होगा क्योंकि वह तीनों आरोपियों द्वारा परेशान किये जाने के चलते खुदकुशी करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *