रायपुर : मुख्यमंत्री को प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने दी बधाई

रायपुर, 17 दिसम्बर 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर भारत सरकार डाक विभाग द्वारा जारी डाक टिकट का एलबम भेंट किया। यह एलबम महात्मा गांधी की जीवनी पर आधारित है। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री दामू आम्बेडारे, कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता सीरीन और श्री कुमेश जैन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *