नवविवाहिता की खुदकुशी मामले में पति गिरफ्तार…अवैध संबंध होने के शक में करता था प्रताड़ित

छत्तीसगढ़। नवविवाहिता को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिये उकसाने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भैसामुड़ा की रहने वाली संतोषी नेताम ने 8 नवम्बर को एक पेड़ में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर थाना नगरी में मर्ग कायम कर जांच किया जा रहा था। मामला नवविवाहिता का होने से मामले मे मृतिका द्वारा आत्महत्या के कारणों की जांच अनुविभागीय पुलिस अधिकारी द्वारा की जा रही थी। जांच दौरान मृतिका के पति द्वारा मृतिका को चरित्र संदेह कर मारपीट वाद विवाद कर आत्महत्या के लिए उकसाना पाया गया। इस पर से थाना नगरी में आरोपी पति लोकेश नेताम उम्र 30 वर्ष निवासी भैसामुड़ा के विरुद्ध धारा 306 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। नगरी थाना प्रभारी विनय पम्मार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *