खुशियां लेकर आ रहा नया साल: लोगों को मिलेगी बंपर नौकरी, सैलरी भी बढ़ेगी

नई दिल्ली: नौकरी कर रहे या तलाश में लगे लोगों के लिए साल 2021 बेहतर शाबित हो सकता है। नौकरियों और वेतन के लिहाज से आने वाला साल के बेहतर होने की उम्मीद लगाई जा रही है। दरअसल, लिंक्डइन पर बृहस्पतिवार को जारी सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में हर पांच में दो यानी 40 फीसदी पेवेशरों को नए साल में नौकरी बढ़ने की उम्मीद है।

अगले छह महीने में कंपनियों का प्रदर्शन रहेगा बेहतर

बता दें कि इससे पहले अप्रैल में भी सर्वे कराया गया था, जिसमें महज 19 फीसदी पेशेवरों ने नौकरियां बढ़ने की उम्मीद जताई गयी थी। इस सर्वे में शामिल 53 फीसदी पेशेवरों का मानना है कि अगले छह महीने में कंपनियों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। वहीं, 32 फीसदी पेशेवरों को अगले साल वेतन में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *