नाबालिग बेटी दे रही थी पहरा, घर में मां-बाप का कत्ल कर रहा था बॉयफ्रेंड

इंदौर: इंदौर पुलिस ने शहर में हुए डबल मर्डर केस को सुलझा लिया है। रुक्मणी नगर में रहने वाले एसएएफ में ड्राइवर ज्योति प्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी नीलम की उनकी अपनी ही नाबालिग बेटी और उसके बॉयफ्रेंड ने बकायदा साजिश रच कर मर्डर कर दिया था।

आरोपी नाबालिग बेटी 17 साल की है जो 11वीं में पढ़ती है और उसका प्रेमी धनंजय यादव है। उन दोनों को गुरुवार देर रात रतलाम के पास से पुलिस ने पकड़ा है। मर्डर की घटना सुबह करीब 5 बजे के करीब हुई थी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए धारदार हथियार की मदद ली गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस वक्त मर्डर को अंजाम दिया जा रहा था। उस वक्त आरोपी बेटी बाहर कुत्ता को लेकर वाक कर रही थी। मर्डर के दौरान जब घर में से आवाजें आई तो उसके दादा-दादी और पड़ोसी जाग गये।

उन्होंने नाबालिग लडकी से शोरगुल का कारण पूछा। उस वक्त बेटी ने बोला था की पापा नशे में मम्मी से लड़ रहे है ये बात सुन कर सब वाह से चले गए

प्लान बनाकर की गई थी हत्या

सुबह 8 बजे दादा-दादी के घर सो रहे बेटे ने खिड़की से देखा तो उसे खून से सनी लाशें दिखाई दीं। उसने जैसे-तैसे दरवाजा तोड़ा। दोनों के शव चादर में लिपटे हुए थे। बताया जा रहा है कि धनंजय गांधीनगर के पूर्व उपसरपंच का लड़का है, जिसे शर्मा ने कुछ दिन पहले चांटे मारे थे। उस दौरान धनंजय ने उन्हें धमकी भी दी थी। पुलिस के मुताबिक, हत्या की प्लानिंग पहले से ही की गई थी। घर में सीसीटीवी लगे हुए हैं, जिन्हें बंद कर दिया गया था। मर्डर के बाद से बेटी का मोबाइल भी बंद था।

जांच को भटकाने के लिए बेटी ने किया था ऐसा काम

गौरतलब है कि जांच की दिशा को भटकाने के लिए नाबालिग बेटी ने पूरी प्लानिंग कर रखी थी। जांच के दौरान पुलिस की परेशानी तब और बढ़ गई थी, जब मृतक की बेटी का लिखा लेटर मिला।

उसमें आरोपी लिखा था कि उसके पिता उसका शोषण करते थे और मां उनका साथ देती थीं। इस वजह से परेशान होकर वह घर छोड़कर जा रही है और उसे ढूंढने का प्रयास नहीं किया जाये।

बस यहीं से पुलिस के शक की सुई बेटी पर घूम गई। पुलिस को आशंका थी कि जांच की दिशा भटकाने के लिए बेटी ने यह पत्र जान बूझकर घर में छोड़ा। परिजनों से पूछताछ करने पर सामने आया था कि उसका किसी धनजंय के साथ लव अफेयर है। दोनों को पुलिस ने घेरकर रतलाम से अरेस्ट कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *