छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट सहित प्रदेश के सभी न्यायालयों में शीतकालीन अवकाश 21 से

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट सहित प्रदेश के सभी न्यायालयों में में 21 से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। हाईकोर्ट के न्यायिक रजिस्ट्रार ने 21 से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। इस दौरान हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय में याचिकाएं दायर की जा सकेंगी। रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय में शीतकालीन अवकाश में भी कामकाज होगा। साथ ही वकाशकालीन जज भी जरूरी मामलों की सुनवाई करेंगे। अवकाश के दौरान विशेष व अतिआवश्यक प्रकरणों की सुनवाई होगी। शीतकालीन अवकाश के दौरान तत्काल सुनवाई और आवेदन भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *