कोरोना संकट के बीच ये इंडस्‍ट्री देगी बंपर नौकरियां, 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा नुकसान फूड इंडस्ट्री को हुआ था. लेकिन इस इंडस्ट्री से अब राहत की खबर सामने आ रही है. रेस्ट्रोरंट टेबल रिजर्वेशन सर्विसेज कंपनी डाइनआउट की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले साल में ये इंडस्ट्री एक बार फिर से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देगी. वहीं इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2021 की शुरुआत तक देशभर में 90 फीसदी रेस्टोरेंट डिजिटल मेन्यू की व्यवस्था कर लेंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि एक बार फिर से देशभर के रेस्टोरेंट में रौनक देखने को मिल सकती हैं.

10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
डाइनआउट कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार 2021 में रेस्टोरेंट इंडस्ट्री 10 लोगों को रोजगार देगी. कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव अंकित महरोत्रा के मुताबिक कोविड-19 की वजह से इस इंडस्ट्री में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है. उनके अनुसार कस्टमर अब रेस्टोरेंट में हेल्दी फूड को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं. इसके साथ ही ज्यादातर बिल के पेमेंट कॉन्टैक्टलेस और डिजिटली किए जा रहे है. वहीं उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में और भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

कोविड-19 की वजह से बड़ी संख्या में रेस्टोरेंट हुए बंद- कोरोना महामारी और लॉडकाउन मे होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर काफी पांबदियां लगाई गई थी. इसके साथ ही कोरोना महामारी की वजह से बड़ी संख्या में लोगों ने रेस्टोरेंट में खाना खाने से परहेज किया था. ऐसे में रेस्टोरेंट मालिकों के सामने अपने स्टाफ की सैलरी और रेस्टोरेंट का किराया देना मुश्किल हो गया. जिस वजह से लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में रेस्टोरेंट और बार हमेशा के लिए बंद हो गए. आपको बता दें रेस्टोरेंट इंडस्ट्री से जुड़ी बॉडी एनआरएआई के आंकड़ों के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से देश में 30 फीसदी रेस्टोरेंट्स और बार हमेशा के लिए बंद हो गए.

ऑनलाइन ऑर्डर को मिला बढ़ावा
लॉकडाउन की पांबदियों में राहत के बाद से ऑनलाइन फूड के ऑर्डर में तेजी देखने को मिली है. कई रेस्टोरेंट मालिकों ने बताया कि लॉकडाउन के बाद ऑनलाइन ऑर्डर की संख्या में तेजी देखने को मिली है. क्योंकि ज्यादातर कस्टमर सुरक्षा की वजह से घर से कम बाहर निकल रहे है और अपने लिए खाने का ऑर्डर ऑनलाइन ही कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *