NCB जांच से बचने की कोशिश कर रहे अर्जुन रामपाल, पूछताछ से पहले ही छोड़ा देश

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल पर ड्रग्स केस को लेकर मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि एनसीबी जांच के बीच अर्जुन रामपाल लंदन चले गए है। ऐसे में लोग ये कयास लगा रहे है कि अर्जुन एनसीबी जांच से बचने की कोशिश कर रहे है। जिसके चलते वो देश छोड़ लंदन चले गए है। आपको बता दें कि अर्जुन ने एनसीबी के सामने पूछताछ के लिए पेश होने में 22 दिसंबर तक का वक्त मांगा था। अर्जुन का यूं अचानक लंदन चले जाना लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा है और वो इसको ड्रग्स केस से जोड़कर देख रहे है। लोगों का कहना कि अर्जुन रामपाल एमसीबी की पूछताछ से बचना चाहते है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में जब से ड्रग एंगल सामने आया है, तब से एनसीबी और गहनता से जांच में जुट गई है। इस कड़ी में एनसीबी दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और उनके भाई को पूछताछ के लिए तलब किया।

अर्जुन रामपाल को 16 दिसंबर को पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर में हाजिर होना था, लेकिन वो एनसीबी के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने अपने वकील के जरिए एनसीबी से 22 दिसंबर तक का वक्त मांगा। लेकिन इस बीच अब वो लंदन चले गए है। आपको यहां बता दें कि अर्जुन रामपाल की अपकमिंग फिल्म ‘नेल पॉलिश’ जल्द रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म की टीम को प्रमोशन के लिए तैयारियां करनी थीं, पर उनका लंदन चले जाना टीम के लिए बड़ा झटका है। ये फिल्म नए साल पर ओटीटी पर रिलीज होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *