सरकारी नौकरी पाने के लिए हर कोई मेहनत करता है लेकिन सफलता तब प्राप्त होती है जब सबसे हटकर सोचा जाए। बता दें, नौकरी के लिए जितना महत्वपूर्ण है मेहनत करना उतना ही जरूरी है सही मौके की तालाश करना। अगर समय पर आवेदन न कर पाएं तो की गई मेहनत और तैयारी दोनों का कोई फायदा नहीं है। लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कब, कहां और किस समय मौका आपका इंतजार कर रहा है। जिनके माध्यम से आप समय रहते आवेदन कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं…
10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
BECIL 2021: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में नॉन फैकल्टी (ग्रुप बी और सी) के 727 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
1900 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, जल्द ही करें आवेदन
JKSSB: जम्मू- कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने असिस्टेंट कंपाइलर, एसआई, डिपार्टमेंट असिस्टेंट और अन्य विभिन्न पदों पर बंपर नौकरियां निकाली हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 दिसंबर या उससे पहले jkssb.nic.in के जरिए इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन केवल एक लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
