बिग सेविंग डेज़ का आज (19 दिसंबर) दूसरा दिन है. सेल में स्मार्टफोन से लेकर कई कैटेगरी के सामान को काफी कम कीमत में घर लाया जा सकता है. बात करें रियलमी के पॉपुलर स्मार्टफोन की तो सेल में से ग्राहक इस फोन को काफी कम कीमत में घर ला सकते हैं. फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल में रियलमी 6 को 3,000 रुपये की छूट के साथ लिस्ट किया गया है. साथ ही इसपर कई तरह के और भी ऑफर दिए जा रहे हैं. आइए जानते हैं फोन पर मिलने वाले ऑफर की फुल डिटेल्स के बारे में…
फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक ग्राहक स्मार्टफोन के तीनों वेरिएंट पर ऑफर का फायदा पा सकते हैं. साथ ही फोन की खरीद पर SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के ज़रिए भी डील दी जा रही है. जानकारी के लिए बता दें कि Realme 6 के 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट को 14,999 रुपये के बजाए 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसी तरह फोन का 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट 12,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसकी असल कीमत 15,999 रुपये है. फोन के और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट को ग्राहक 17,999 रुपये के बजाए 14,999 में लिस्ट किया गया है.
3,000 रुपये की छूट के अलावा, ग्राहक सेल के दौरान SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके फोन पर 10% (अधिकतम 1,250 रुपये) का अडिशनल डिस्काउंट भी पा सकते हैं. आइए जानते हैं फोन के फीचर्स के बारे में…
ऐसे हैं Realme 6 के फीचर्स
रियलमी 6 में 6.5 इंच का पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.5% है. ग्राहक इस फोन को कॉमेट वाइट और कॉमेट ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. इस फोन में MediaTek Helio G90T प्रोसेसर दिया गया है.
कैमरे की बात करें तो Realme 6 के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन के बैक में 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया गया है. इसके अलावा, फोन के बैक में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है. फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिया गया है, फोन का कैमरा AI ब्यूटी मोड, पोर्ट्रेट मोड, HDR सेल्फी मोड के साथ आता है.
पावर के लिए Realme 6 में 4,300 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 30W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 0 से 100% 60 मिनट में चार्ज हो जाती है.
