जब एक दोस्त ने फोन पर मैसेज कर ओरल सेक्स के लिए किया मजबूर

गुजरात के वासना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दोस्त ने 40 साल के अपने दोस्त को मोबाइल पर मैसेज कर अश्लील हरकत की और उस व्यक्ति को ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया। जिसके बाद 40 साल के शख्स ने पुलिस में छेड़छाड़, अश्लील हरकत को लेकर मामला दर्ज करवाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात के वासना में 12 दिसंबर को एक दोस्त को उसके दूसरे दोस्त के द्वारा पीटा गया। आरोप था कि 40 साल के व्यक्ति को उसके ही 3 दोस्तों ने कथित तौर पर मोबाइल फोन पर अश्लील हरकत की और उस व्यक्ति को ओरल सेक्स करने के लिए मजबूर किया। घटना की जानकारी व्यक्ति ने पुलिस को दी और शिकायत दर्ज कराई। शख्स ने आरोप लगाया कि उसके तीन दोस्तों ने उससे संबंध बनाने के लिए मांग की। फिलहाल, तीनों की पहचान मयूर परमार, संजय वेनेलिया और दीप कटारिया के रूप में हुई है। आरोपियों ने पीड़ित से की यौन शोषण की मांग बीते दिनों 12 दिसंबर की रात को तीनों दोस्तों ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति के साथ अलाव के पास हाथ सेक रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उससे छेड़छाड़ की और यौन शोषण की मांग की। वहीं संजय और दीप ने फिर अपने दोस्त के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने दोस्तों द्वारा की गई छेड़छाड़ से परेशान होकर उस व्यक्ति ने पुलिस के पास शिकायत कर दी। आरोपी ने 40 वर्षीय व्यक्ति को ओरल सेक्स करने के लिए भी मजबूर किया। इस बीच संजय ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *