सर्दियों में कोहरे की वजह से सफर में आ सकती है परेशानी , Long Drive पर जाने से पहले जान लें ये बातें

कोरोना के चलते दुनिया भर के कई देशों में लॉकडाउन लगा था। वहीं अब लॉकडाउन हट जाने के बाद लोग घूमने का प्लान कर रहे हैं। वहीं कई लोग बाइक पर घूमने के शौकीन होते हैं। ऐसे में अगर आपको भी बाइक पर जाना पसंद है या फिर आप भी बाइक पर Long Drive पर जाने वाले हैं तो ऐसे में आपको कुछ सावधानियां बरतनी भी जरूरी है। जिससे आपको यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना करना न पड़े। इसी बीच आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जिसे Long Drive Lovers के लिए जानना काफी जरूरी है। तो आइए जानते हैं इन सावधानियों के बारे में। बाइक ध्यान से चलाएं आप जब भी बाइक पर जाएं बाइक या कार को तेज न चलाएं। दूसरी गाड़ियों से दूरी बनाकर रखें। इस बात का ध्यान हाइवे पर जरूर रखें। सर्दियों में कोहरे की वजह से आपको सफर में कई तरह की परेशानी आ सकती हैं। ऐसे में आप रात को सफर करने से बचें। कोशिश करें कि आप दिन में ही सफर करें।

न लें शॉर्ट कट कई बार लोग जल्दी पहुंचने के चक्कर में शॉर्ट कट लेना सही समझते हैं। लेकिन आप ऐसा करने के लिए बिल्कुल भी न सोचें। क्योंकि आप रास्ता न पता होने की वजह से बीच में फंस भी सकते हैं। ऐसे में आप दिक्कत में आ सकते हैं। जरूरी कागज रखें अगर आप दूसरे शहर जा रहे हैं। ऐसे में आप गाड़ी के सभी जरूरी कागज रखना न भूलें। इसके साथ ही आप अपना पेन कार्ड और आधार कार्ड रखना न भूलें। फर्स्ट एड किट को पास रखें सफर के दौरान फर्स्ट एड का पास होना जरूरी है। इसमें आप बैंडेज, वॉलिनी स्प्रे, क्रेम्प बैंडे़ज, पेनकिलर, डिटॉल और कुछ जरूरी दवाएं साथ रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *