बीजापुर : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए आवेदन करने तिथि बढ़ी

बीजापुर 20 दिसम्बर 2020

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में दाखिला हेतु चयन परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि में वृद्धि की गयी है। जिसके तहत् कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए 29 दिसम्बर 2020 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। वहीं कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा हेतु 31 दिसम्बर 2020 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर श्री डी समैया ने जिले के 5वीं तथा 8वीं में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के पालकों से उक्त चयन परीक्षा हेतु अपने बच्चों का ऑनलाईन आवेदन पत्र प्रतिपूरित कराये जाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *