बीजापुर : आज ‘‘पहल’’ अभियान में प्रेस क्लब, हल्बा समाज सहित शिक्षक संघ, शालेय शिक्षाकर्मी संघ और सहायक शिक्षक फेडरेशन के सदस्य करेंगे श्रमदान

बीजापुर 20 दिसम्बर 2020

मनवा बीजापुर के तहत पहल अभियान में बीते 19 दिसम्बर से जनप्रतिनिधियों के साथ ही विभिन्न समाजों, प्रेस क्लब, व्यापारी संघ सहित राजपत्रित अधिकारी संघ विभिन्न कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा लोहा डोंगरी को संवारने के लिए श्रमदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में 21 दिसम्बर को प्रेस क्लब, हल्बा समाज, शिक्षक संघ, शालेय शिक्षकर्मी संघ और सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा श्रमदान किया जायेगा। वहीं 22 दिसम्बर को प्रेस क्लब, गोंड समाज, पंचायत सचिव संघ, पटवारी संघ एवं अभियंता संघ के पदाधिकारी तथा सदस्य श्रमदान में सहभागिता निभायेंगे। इसी तरह 23 दिसम्बर को प्रेस क्लब, ईसाई समाज, मुस्लिम समाज, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ और लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा श्रमदान किया जायेगा। 24 दिसम्बर को प्रेस क्लब, जैन समाज, महेश्वरी समाज, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ तथा रसोईया संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य श्रमदान करेंगे। वहीं 25 दिसम्बर को प्रेस क्लब, परधान समाज, तेलंगा समाज, आंध्रा समाज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ और महिला स्व-सहायता समूहों के पदाधिकारियों तथा सदस्यों द्वारा श्रमदान किया जायेगा। ज्ञातव्य है कि बीजापुर नगर के प्रवेश द्वार स्थित लोहा डोंगरी को निखारने-संवारने सहित इस पहाड़ी के नीचे पार्क विकसित करने के लिए जनसहभागिता से ‘‘पहल’’ अभियान चलाया जा रहा है। इस दिशाा में आगामी 25 दिसम्बर तक लोहा डोंगरी में झाड़ियों की सफाई सहित पहाड़ी के नीचे हिस्से में साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *