पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जाने अपने शहर के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती मांग के बीच देश में फिलहाल पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर हैं और डीजल की कीमतों का असर हर दिन हमारी जेब पर पड़ता है. तेल कंपनियां रोज सुबह पेट्रोल और डीजल की दरों में बदलाव करती हैं. ऐसे में हमारा ध्यान हर दिन पेट्रोल और डीजल की बढ़ती और घटती कीमतों पर टिका रहता है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज लगातार 14वें दिन भी बदलाव नहीं हुआ है. इसके पहले पेट्रोल-डीजल के दाम 6 दिन तक लगातार बढ़े थे. आज फिर से तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

इंडियन ऑयल वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 83.71 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में 90.34 रुपये लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल का रेट 85.19 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 86.51 रुपये प्रति लीटर है. दिल्ली में डीजल आज भी 73.87 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. मुंबई में डीजल का रेट 80.51 प्रति लीटर ही है, कोलकाता में भी डीजल के दाम कल वाले रेट 77.44 रुपये प्रति लीटर हैं, चेन्नई में डीजल 79.21 रुपये प्रति लीटर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *