स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दी खुशखबरी: भारत में जनवरी से लगेगी कोरोना वैक्सीन

कोरोना के कम होते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि अगले साल यानी कि जनवरी के किसी भी हफ्ते में भारत में कोरोना की पहली वैक्सीन दी जाएगी. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को देश में कोरोना संक्रमण के 26,624 मामले सामने आए, जबकि 341 लोगों की मौत हुई. देश में 24 घंटे में 29690 लोग कोरोना से ठीक हुए. स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि सरकार वैक्सीन की गुणवत्ता, सुरक्षा और उसके सटीक होने में किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहती है. डॉ हर्षवर्धन ने कहा, “वैक्सीन की क्वालिटी से हम किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं. मैं व्यक्तिगत रूप से कह सकता हूं कि हो सकता है कि जनवरी के किसी भी सप्ताह में हम भारत के लोगों को कोरोना का पहला वैक्सीन दे सकने की स्थिति में होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *