कल सुबह रायपुर पहुंचेगा मोतीलाल वोरा का पार्थिव शरीर

दुर्ग में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

रायपुर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो​तीलाल वोरा का सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से देशभर के सियासी गलियारों में शोक की लहर है। वहीं, देशभर के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। बताया गया कि मोतीलाल वोरा का अंतिम संस्कार कल शाम 4.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बता दें कि उनके निधन पर छत्तीसगढ़ शासन ने तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह 10.30 बजे मोतीलाल वोरा का पर्थिव शरीर दिल्ली से रायपुर पहुंचेगा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को गृहग्राम दुर्ग ले जाया जाएगा। यहां 12.30 बजे से शाम 4 बजे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 4.30 बजे दुर्ग में मोतीलाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *