नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई: 30 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार…2 लाख नगदी भी जब्त

दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने एक महिला ड्रग तस्कर और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, यह लोग पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में ड्रग्स सप्लाई करने पहुंचे थे. पकड़ में आई महिला का नाम परवीन जबकि उसके साथी का नाम गुल बाबू है. पुलिस ने दोनों के पास से 30 लाख की हेरोइन बरामद की है. इसके अलावा 2 लाख 20 हजार से ज्यादा कैश भी बरामद किया है. पुलिस को शक है कि यह दोनों पिछले काफी समय से दिल्ली और आसपास के इलाकों में सप्लाई का काम करते थे. दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल को जानकारी मिली थी कि मोती नगर इलाके में एक शख्स ड्रग्स की सप्लाई करने रविवार देर शाम पहुंचने वाला है. इस जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने मोती नगर के रामा रोड इलाके में घेराबंदी कर दी.

पुलिस को मुखबिर के जरिए पता लगा कि तस्कर काले रंग की पॉलिथीन में हेरोइन लेकर पहुंचने वाला है. इसके बाद पुलिस ने देखा कि एक शख्स काले रंग की पॉलिथीन एक महिला को दे रहा है और बदले में उस महिला ने कुछ कैश शख्स को दिया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और जब काले रंग की पॉलिथीन को चेक किया तो अंदर से उसे सफेद रंग का पाउडर मिला. जांच करने पर पता चला कि पॉलिथीन के अंदर हेरोइन थी. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गुल बाबू कहां थे इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन लाकर सप्लाई कर रहा था. पुलिस को शक है कि गुल बाबू किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *