भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है. बॉलीवुड के हीरो-हीरोइनों की तरह भोजपुरी कलाकारों की पॉपुलैरिटी भी बेशुमार है. खासकर इन सितारों पर फिल्माए गाने बेहद लोकप्रिय होते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं भोजपुरी फ़िल्मी दुनिया की बेहतरीन डांसर्स के बारे में जिनके गानों ने फैन्स पर जादू चलाया हुआ है. मोनालिसा: मोनालिसा अपने बेहतरीन डांसिंग स्किल्स के कारण बेहद मशहूर हैं. भोजपुरी में उनपर फिल्माया गया हर गाना जबरदस्त लोकप्रिय होता है. उनके कुछ चर्चित गानों में ‘प्यार वाली बात’, ‘पाला सटाके’, ‘ये हो पिया गरवा लगाव’, ‘तू याद आवेलू’ आदि हैं
आम्रपाली दुबे: आम्रपाली दुबे भोजपुरी की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं. निरहुआ और खेसारी लाल जैसे सुपरस्टार्स के साथ उनकी जोड़ी बेहद पसंद की जाती है. आम्रपाली पर फिल्माए गये कुछ चर्चित गाने ‘सेल्फी में फोटो’, ‘सौतनिया के चक्कर में’, ‘राजा जान मारे’आदि हैं.रिंकू घोष: रिंकू के ऊपर फिल्माए गए गाने भी बेहद लोकप्रिय हैं. इस साल ‘सुन तोर बोलिया’, ‘देहिया में दरद’ आदि यूट्यूब पर छाए रहे. रानी चटर्जी: ‘बत्ती बंद करा’, ‘गर्मी बुझाला रानी’, ‘दुश्मन बनल जमाना’ जैसे गानों पर अपने जबरदस्त डांस से फैन्स के छक्के छुड़ाने वाली रानी चर्टजी भी भोजपुरी की बेहतरीन डांसर्स में शुमार की जाती हैं
रानी को वेबसीरीज ‘मस्तराम’ में भी बेहद बोल्ड किरदार निभाते देखा गया था. अपने हॉट अंदाज से रानी आए दिन चर्चा में रहती हैं सीमा सिंह: सीमा भी अपनी कमरिया गानों पर ऐसे लचकाती हैं कि देखने वाले देखते रह जाते हैं. उनके एक से बढ़कर एक गाने यू ट्यूब पर मौजूद हैं जिन्हें देखकर कोई भी थिरकने को मजबूर हो सकता है. ऑर्केस्ट्रा में, रुक जाला सास जब लिहिए जम्हाई इस साल साल यूट्यूब पर छाए रहे हैं. पूजा दुबे: इनजन के गिनजन कइल,हमरी देहिया कूल मलइया जैसे हिट गानों से इंटरनेट पर कोहराम मचाने वाली पूनम दुबे भी अपने जबरदस्त डांस से दर्शकों का दिल जीतने में हमेशा कामयाब रहती हैं
