क्या शराब पीने वालों के ऊपर कोरोना वैक्सीन का नहीं होगा असर

2019 के आखिरी महीने में अस्तित्व में आए कोरोना वायरस ने 1 साल तक लगातार अपना प्रभाव दिखाया है। विश्वभर में अब तक इस बीमारी से लाखों लोगों की जानें जा चुकी हैं। और इसके साथ ही साथ, लंबे वक्त के लिए हुए पूर्ण लॉकडाउन के कारण अरबों का नुकसान भी हो चुका है। यही कारण है कि ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ ने कोरोना वायरस को बहुत पहले ही महामारी घोषित कर दिया है। पर, अब इतने समय बाद कुछ अच्छी ख़बर मिल रही है कि कोरोना की वैक्सीन अब जल्द ही आने वाली है। पर, कोरोना की वैक्सीन के आने की ख़बर ने शराब-प्रेमियों को थोड़ा निराश कर दिया है गौरतलब है कि भारत में ‘भारत बायोटेक’ स्वदेशी वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ को काफी पहले से तैयार कर रहा है और यह वैक्सीन अब अगले साल के शुरुआती महीने में तैयार होकर आने वाली है। पर, इस ख़बर से शराब-प्रेमी लोग थोड़े निराश हो गए हैं। इसका कारण यह है

गौरतलब है कि इंसानों के खून में शराब के जाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। यही कारण है कि कोरोना का टीका लगवाने के शुरू होने से पहले ही यह बता दिया गया है कि टीका लगवाने के बाद 14 दिनों तक शराब से दूर रहना पड़ेगा। हालाँकि, शराब को लेकर यह बात सिर्फ़ भारत में ही नहीं, बल्कि अन्य देशों में भी लागू होने जा रही है। गौरतलब है कि रूस कोरोना के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू करने वाला पहला देश बन गया है। रूस की स्वदेशी वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ टीकाकरण के लिए तैयार हो गई है और रूस में इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। रूस में सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों और शिक्षकों को वैक्सीन प्रदान की जा रही है। टीकाकरण के बाद शराब पीने को लेकर इस देश ने भी साफ़ कहा है कि टीका लगवाने के बाद 2 महीने तक शराब का सेवन नहीं करना होगा

गौरतलब है कि भारत में भी शराब की बिक्री बड़ी मात्रा में होती है। कैसीनो हो या किसी शादी की पार्टी, इन सब जगहों पर शराब की माँग बहुत होती है। हालाँकि, अब कैसीनो के कारोबार ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी अपने पैर मजबूत कर लिया है। मतलब, भारत में अब जुआ “ऑनलाइन तीन पत्ती कैसीनो” खेला जा रहा है। यह सब लॉकडाउन का नतीजा है। भारत में कोरोना का टीका लगवाने के संबंध में मेडिसिन के एक जानकार और विशेषज्ञ ने तो यहाँ तक कहा है कि टीका लगवाने के 7 दिन पहले से ही शराब को छोड़ना पड़ेगा नहीं तो यह शरीर में एंटी-बॉडी तैयार करने में मुश्किलें पैदा करेगा। जो भी हो, पर यह ख़बर शराब-प्रेमियों को एक समय के लिए जरूर निराश करेगी। पर, यह भी सच है कि कोरोना वायरस को हल्के में लेना एक बहुत बड़ी भूल होगी। भारत में भी कोरोना ने अभी तक अपना भयावह प्रभाव दिखाया है। भारत में अनलॉक की प्रक्रिया अभी चल ही रही है। अगले साल वैक्सीन आने के बाद ही स्तिथि सामान्य हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *