विधानसभा में आज गुंजेगा कोरोना से मौत का मुद्दा…..अनुपूरक बजट भी आज होगा पेश…

छत्तीसगढ विधानसभा में आज कोरोना का मुद्दा गुजेंगा। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को सवालों का जवाब देना है। प्रश्नकाल में आज जहां कोरोना से जुड़े कई सवाल होंगे, तो वहीं ध्यानाकर्षण में भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल और शिवरतन शर्मा कोरोना से मौत मामले को उठायेंगे।

भाजपा ने कोरोना से मौत, इलाज नहीं होने जैसी शिकायतों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को घेरने की तैयारी की है। वहीं सदन में आज आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल भी जवाब देंगे। शराब में कोरोना टैक्स और उच्च शिक्षा विभाग में नियुक्ति जैसे सवालों का मंत्रियों को सामने करना होगा।

इधर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे।शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। विपक्ष ने जिस तरह की रणनीति है, उसके मुताबिक आज विपक्ष कोरोना और स्वास्थ्य के मुद्दे पर सरकार को पूरजोर तरीके से घेरेगा। वहीं नियम 139 के तहत हाथियों के उत्पात और शहरी ग्रामीण आवास योजना को लेकर चर्चा होगी।सदन में आज मुख्यमंत्री सहित  7 मंत्री अपने-अपने विभागों से जुड़े पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *