किसानों के समर्थन में मंत्री टीएस सिंहदेव करेंगे उपवास……

 अन्याय के खिलाफ हम सब को उठानी होगी आवाज

रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव किसान आंदोलन के समर्थन में आज उपवास करेंगे। वहीं केंद्र की कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग मोदी सरकार से करेंगे। मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

मंत्री ने ट्वीट में लिखा कि हमारे अन्नदाताओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उनके आंदोलन के समर्थन में 23 दिसंबर को मैं एक दिन के उपवास पर बैठ रहा हूं। जो हाथ हमें अन्न देते हैं उनको मोदी सरकार ने ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। हम सभी को किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि देश की राजधानी दिल्ली बार्डर पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। कड़कड़ाते ठंड में भी किसानों के हौसले कम नहीं हुए। बावजूद मौत की घटनाएं भी सामने आए हैं। वहीं आज किसान सत्याग्रह करेंगे। उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के ​कई किसान संगठन केंद्रीय कृषि बिल के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।

हमारे अन्नदाताओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उनके आंदोलन के समर्थन में 23 दिसंबर को मैं एक दिन के उपवास पर बैठ रहा हूँ।

जो हाथ हमें अन्न देते हैं उनको मोदी सरकार ने ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। हम सभी को किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी किसानों के आंदोलन को समर्थन देने एकदिवसीय उपवास पर बैठेंगे। इसे सफल बनाने के लिए लोगों को सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *