25 सौ करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। आज प्रश्नकाल में कानून व्यवस्था और खाद्य विभाग से जुड़े मामलों की गूंज होगी। मुख्यमंत्री 25 सौ करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट भी पेश करेंगे।

इसके साथ ही, सरकार 4 संशोधन विधेयक पेश करेगी। उद्योग मंत्री कवासी लखमा केंद्र के नगरनार इस्पात संयंत्र को निजी हाथों में सौंपने के फैसले को निरस्त करने को लेकर शासकीय संकल्प लाएंगे।

ध्यानाकर्षण सूचना में बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल कोरोना से मौत के मामले और कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक रायगढ़ में MSP पावर लिमिटेड की ओर से की जा रही अवैध कटाई का मुद्दा उठाएंगे। हाथियों के उत्पात को लेकर नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक की सूचना पर 139 के तहत सदन में चर्चा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *