अवध के किसानों से बात करेंगे पीएम मोदी, कृषि कानून पर अभियान चलाएगी भाजपा

नई दिल्ली: 25 दिसंबर यानि पूर्व पीएम और भाजपा के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी किसानों से फिर संवाद करेंगे. इस बार अवध के किसानों के पीएम मोदी नए कृषि कानूनों के लाभ गिनाएंगे. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पत्र लेकर घर-घर जाएंगे.

वहीं, 28वें दिन किसानों का आंदोलन जारी है. किसानों ने टीम का गठन किया है. बातचीत के मसौदे तैयार हो रहे हैं. सरकार के प्रस्ताव पर मंथन है, तो उधर सरकार की ओर से भी किसानों को मनाने की कोशिशें हो रही है. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए किसानों से आंदोलन वापस लेने का आग्रह किया है. उल्लेखनीय है कि 25 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी, किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त जारी करेंगे. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी अवध के किसानों से संवाद भी करेंगे. इसके लिए उत्तर प्रदेश भाजपा ने विशेष तैयारी की है. प्रत्येक जिले में किसान संवाद का आयोजन किया जाएगा. ताकि कृषि कानूनों पर पीएम मोदी के संदेश को जनता तक पहुंचाया जा सके.

किसान संवाद के अगले दिन से भाजपा ने नए कृषि कानूनों के समर्थन में अपना मुहीम चलाएगी. उत्तर प्रदेश में 26 और 27 दिसंबर को भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर की चिट्ठी को दिखाकर किसान हित में किए कार्यों को गिनाएंगे. इसके साथ ही मलिन बस्तियों में केंद्र की योजनाओं को बताएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *