बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर, 23 से 31 दिसम्बर तक ऑनलाइन प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 23 से 31 दिसम्बर तक रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, जी.ई. रोड, रायपुर में ऑनलाइन प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

ऑनलाइन प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक लोटस इन्टरप्राइजेस, रायपुर द्वारा ऑनबोर्डिंग एक्जीक्यूटिव के 140 पदों पर न्यूनतम 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती वेतनमान 16 हजार प्रतिमाह की दर पर की जानी है।

भर्ती हेतु इच्छुक आवेदक निर्धारित अंतिम तिथि 31 दिसम्बर तक इस लिंक shorturl.at/iA035 के माध्यम से अपनी शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा संबंधी विवरणी भेज सकते हैं, ताकि योग्य आवेदकों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जा सके। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये आवेदक रोजगार कार्यालय, रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *