भारत में कोरोना के 24,712 नए मामले, 29,791 लोग हुए ठीक

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले अभी भी तेजी से बढ़ रहे हैं. हालांकि देश में लगातार चौथे दिन 25 हजार से कम कोरोना मामले आए हैं और लगातार 13वें दिन 30 हजार से कम केस दर्ज किए गए हैं. पिछले 24 घंटे में 24,712 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 312 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 29,791 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. देश में 97 लाख रिकवरी स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ एक लाख हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 46 हजार 756 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर 3 हजार से भी कम हो गए. अब तक कुल 96 लाख 93 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं

साढ़े 16 करोड़ कोरोना टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 23 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16 करोड़ 53 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है. 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं. कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों में 40 फीसदी मामले केरल और महाराष्ट्र से हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *