वार्ड ब्वाय एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर समेत इन पदों पर निकली भर्ती..

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत राज्य आपदा मोचन निधि से जिलों में कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम, नियंत्रण एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आगामी तीन माह हेतु स्टॉफ नर्स, लेब टेक्नीशीयन, वार्ड-आया/वार्ड ब्वाय एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर का कार्य लिए जाने की अनुमती दिये जाने के फलस्वरूप अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति/कलेक्टर के मार्गदर्शन में मानव संसाधन नीति 2018 का पालन करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा निर्धारित संविदा वेतन पर आगामी तीन माह के लिए 29 दिसम्बर 2020 को स्टॉफनर्स, लैब टेक्नीशियन एवं 30 दिसम्बर 2020 को वार्ड-आया/वार्डब्वाय एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर की भर्ती वॉक-इन-इन्टरव्यूव के माध्यम से किया जाना है। आवेदक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर में वॉक-इन-इन्टरव्यूव के माध्यम से 29 एवं 30 दिसम्बर 2020 को सुबह 10 बजे निर्धारित दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईट पर देख्ी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *